Posts

Showing posts with the label Sadhana

क्या मिलेगा हमे सच्ची भक्ति साधना से।

Image
हमारे दुखों का सबसे बढ़ा मूल कारण आध्यात्मिक ज्ञान का  अभाव है। क्युकी इसी कारण से हम परमात्मा के विधान से अपरिचित होकर प्राणी इस दुःखों के घर "संसार" में महान कष्ट झेलता आ रहा है। फिर कई लोग इसी को अपना सुख स्थान मान भी मान रहे है। उदाहरण से समझे एक बार की बात है एक व्यक्ति जून के महीने में दिन के 12 या 1 बजे, हरियाणा प्रान्त में शराब पीकर चिलचिलाती धूप में गिर पड़ा। उसका पसीने से बुरा हाल था और शरीर भी रेत से सना हुआ था। जब एक व्यक्ति उसके पास आया और बोला "हे भाई! उठ, तुझे वृक्ष के नीचे बैठा दूँ, तू यहाँ पर गर्मी में जल रहा है।" तब शराबी ने जवाब दिया और बोला "मैं बिल्कुल ठीक हूँ, मौज हो रही है, मुझे कोई कष्ट नहीं हो रहा।" इसी तरह और भी उदाहरण जैसे कि - एक व्यक्ति किसी कारण कोर्ट में गया। वहाँ उसका रिश्तेदार मिला। एक-दूसरे से कुशल-मंगल पूछी, दोनों ने कहा, सब ठीक है, मौज है। - एक व्यक्ति का इकलौता पुत्रा बहुत रोगी था। उसको पीजीआई अस्पताल में भर्ती करा रखा था। लड़के की बचने की आशा बहुत कम थी। ऐसी स्थिति में माता-पिता की क्या दशा होती है, आसानी स...